Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से G-20 सम्मेलन के तहत वाकाथन रैली के दृष्टिगत नगर निगम सिगरा से साजन तिराहा होते हुए फातमान मार्ग से मलदहिया फूल मंडी तक मार्ग से सभी वेंडरों, वाहनों को हटवा काट मार्ग को पूर्ण रूप से खाली करवाया गया l प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण कार्यालय से प्राप्त पत्र संख्या 1389/रा. /2022-23 का अनुपालन करते हुए अवलेश पुर स्थित मेट्रो अस्पताल से वर्सोवा अस्पताल के बीच अतिक्रमण अभियान चलाते हुए घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया साथ ही भगवान पुर डाफी मार्ग और संत रविदास मंदिर मार्गों पर भ्रमण कर घोषणा करते हुए सड़क और पटरी खाली करवाया गया l अभियान के दौरान राम कटोरा क्षेत्र में विकास ट्रांसपोर्ट पर छापेमारी कर लगभग 09 बोरे प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर जुर्माना भी किया गया l कुल राशि 25,000 रू. जुर्माना वसूला गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page