Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी ने कहा- अप्रैल-मई तक कराएंगे निकाय चुनाव, विधायक-सांसद रखें तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी अप्रैल-मई तक हर हाल में निकाय चुनाव कराएगी। विधायक और सांसद निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के भाजपा सांसदों और विधायकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विधायक और सांसदों को आपसी सहयोग, समन्वय और संपर्क से लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का मंत्र भी दिया।

Loading...

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट निर्धारित समय पर आएगी। उसके बाद सरकार अप्रैल-मई में चुनाव कराएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page