Connect with us

अपराध

सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, 20 पकडाए, पकडी गई दो युवतियों को पुलिस ने छोडा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में बुधवार की तीसरे पहर तीन बजे एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में महिला पुलिस के साथ छापेमारी हुई। जिसमे बीस लोग जुआ खेलते हुए । और एक केबिन से दो लडकियां और लडके संदिग्ध अवस्था में मिले । लडकियों को पुलिस ने अभिभावकों को.बुलाकर सौंप दिया। बाकी पकडे गये लोगों को थाने पर ले आई। उनको छुडाने के लिए काफी रसूखदारों की भीड लगी रही।
भट्ठी गांव में दिल गार्डेन नामक एक रेस्टोरेंट चलता है।

जिसका संचालन वही के दो लोग करते है।पुलिस को सूचना मिली की उक्त रेस्टोरेंट में बडे पैमाने पर जुआ होता है। और सेक्स रैकेट भी चलता है। दो पुलिस कर्मी सादे वेश में गये बैठकर जुआ खेलने लगे। एक ने वहीं से फोन किया तो पुलिस टीम ने छापा मार दिया। मौंके शराब की बोतले तास की गड्डी और नगद दो लाख रुपया मिला गया। जब पुलिस अन्य केविन की तलाशी लेना शुरू किया तो दो केविन में दो जोडे संदिग्ध अवस्था में मिले। जिसमे लडकों को त़ो.पुलिस पकड कर थाने ले आई। लेकिन लडकियों को उनके अभिभावकों को बुलाकर सौंप दिया। रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। भट्ठी गांव के लोगों ने बताया की उक्त रेस्टोरेंट में काफी दिनों से अवैध कार्य हो रहा है। जिसकी सूचना क ई बार.पुलिस को.दिया गया । लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया की मौंके से पकडी ग ई लडकियों को उनके अभिभावकों को बुलाकर सौंप दिया गया। बाकी पकडे गये बीस लोगों को जुआ खेलने के आरोप में जेल भेजा जाएगा।

तथाकथित पत्रकार और पुलिस लेते थे हर महिना 40 हजार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनूसार एक तथाकथित पत्रकार 10 हजार महिना और पुलिस 30हजार महिना लेती थी। इस लिए कोई कार्यवाही नहीं करती थी। सूत्रों ने बताया की जब उच्चाधिकारियों के सज्ञान में मामला आया तौ उनकी आदेश पर छापे मारी हुई।

सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने बताया की हमारा गांव स्वतंत्रता सेनानियों का गांव है । जहां पुलिस की सह पर इस तरह का अनैतिक कार्य हो रहा थाः यदि पुलिस रेस्टोरेंट को बंद नहीं कराती है। तो गुरुवार को.हम लोग थाने पर.धरने पर.बैठ जाएगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page