Connect with us

गोरखपुर

अमरूतानी मंडी में आबकारी विभाग का छापा, 550 किलो लहन और कई भट्ठियां नष्ट

Published

on

Loading...
Loading...

45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने गुरुवार सुबह राजघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी की। राप्ती नदी के किनारे अमरूद के बागों और झाड़ियों में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर लगभग 550 किलोग्राम लहन और कई भट्ठियों को नष्ट किया गया।

सुबह 6:30 बजे चलाया गया अभियान

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इसमें आबकारी निरीक्षक एसएन वर्मा, क्षेत्र-2 कैंपियरगंज, अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2, आबकारी निरीक्षक शत्रुघ्न, क्षेत्र-3 तथा आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार, प्रवर्तन-1 गोरखपुर अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Advertisement

टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर शराब बरामद की और लहन व भट्ठियों को नष्ट किया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page