Connect with us

गोरखपुर

पुरानी रंजिश में महिला, पति और बेटी पर हमला, छह के खिलाफ मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला घायल, बचाने आए पति और बेटी को भी पीटा

गोला बाजार, गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के पर्रनई उर्फ अर्जुनपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों पर एक महिला, उसके पति और बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला

पीड़िता कौशल्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर की शाम पट्टीदार जयप्रकाश, अनूप, आशीष, अजीत, अन्नू और उषा देवी ने उसे घेरकर लाठी-डंडे, पंच और लोहे की रॉड से पीटा। उसे बचाने पहुंचे पति रामनेवास और बेटी रागिनी के साथ भी मारपीट की गई।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Advertisement

पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोला पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page