गाजीपुर
अमूल्या हर्ब्स के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को होगा ‘जश्न-ए-आगाज़’ कार्यक्रम
शारदा कुंज पैलेस में जुटेंगे अमूल्या परिवार से जुड़े लोग, पूर्वांचल के टॉप लीडर अल्ताफ हुसैन अंसारी के नेतृत्व में होगा आयोजन
बहरियाबाद, गाजीपुर। अमूल्या हर्ब्स के तत्वावधान में 24 अक्टूबर 2026 को विशेष कार्यक्रम ‘जश्न-ए-आगाज़’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गाजीपुर शहर के सैनिक चौराहा, विकास भवन रोड स्थित शारदा कुंज पैलेस लॉन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन में अमूल्या परिवार से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान लोग अपने विचार साझा करेंगे और कंपनी की सफलता के सफर का उत्सव मनाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, अमूल्या की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस कार्यक्रम को विशेष रूप दिया जा रहा है। पूर्वांचल के टॉप लीडर अल्ताफ हुसैन अंसारी के नेतृत्व वाली टीम के साथ डॉ. मनीष मारवाह और मिस्टर सुनील देवगन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से अमूल्या परिवार से जुड़े लोगों को एक मंच पर आने और आपसी विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी संबंधित लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
इस आयोजन के संबंध में डॉ. राधेश्याम केसरी ने जानकारी दी।
