Connect with us

बलिया

फेफना रेलवे स्टेशन के पास पोखरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में फेफना रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास स्थित पोखरे में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना है।

ग्रामीणों के अनुसार, पोखरे के आसपास तेज दुर्गंध आने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। वहां पानी में शव तैरता देख उन्होंने तत्काल फेफना थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों और समय के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page