Connect with us

गाजीपुर

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

महमदपुर, गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ग्राम पंचायत महमदपुर में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए नारी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रवि कुमार तिवारी ने समाज के निर्माण में मंगल दल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मंगल दल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में सक्रिय योगदान देते हैं। इसके अलावा चेक डैम निर्माण, जल संरक्षण और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण में भी मंगल दल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Loading...

उन्होंने कहा कि मंगल दल समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही स्वावलंबन योजना जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मंगल दल के अध्यक्ष जयशंकर यादव, पदाधिकारी राजकुमार, नंदकुमार, रमाशंकर, सुनील कुमार और भजनलाल सहित विभागीय अधिकारी विजय भान, दिनेश कुमार, नरेश चंद्र और देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page