Connect with us

गाजीपुर

पोखरीपुर रामपुर में 25 अक्टूबर से शुरू होगी बाल रामलीला, 4 नवंबर को होगा भरत मिलाप

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर (गाजीपुर)। खानपुर क्षेत्र के पोखरीपुर रामपुर में बाल रामलीला समिति की ओर से रामलीला कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला का समापन 4 नवंबर को भव्य राम दरबार झांकी और भरत मिलाप के साथ होगा। सभी रामलीला कार्यक्रम प्रतिदिन रात 8 बजे से आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे से विशाल विजयादशमी कार्तिक मेले का आयोजन होगा।

रामलीला का शुभारंभ 25 अक्टूबर को मुकुट पूजा और नारद मोह प्रसंग के मंचन के साथ होगा। 26 अक्टूबर को राम जन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध का मंचन किया जाएगा। 27 अक्टूबर को सीता फुलवारी का प्रसंग प्रस्तुत होगा। वहीं, 28 अक्टूबर को विशाल धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

29 अक्टूबर को राम वनवास और भरत मनावन, जबकि 30 अक्टूबर को नककटैया और सीता हरण का मंचन होगा। 31 अक्टूबर को सुग्रीव मित्रता और बाली वध का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। 1 नवंबर को सीता खोज और लंका दहन तथा 2 नवंबर को विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया जाएगा।

रामलीला कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में 3 नवंबर को विशाल विजयादशमी कार्तिक मेले का आयोजन होगा। इस दौरान भव्य झांकी निकाली जाएगी, जो बाबा बिछुड़नाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 4 नवंबर को भव्य राम दरबार झांकी और भरत मिलाप के साथ रामलीला कार्यक्रम का समापन होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रबंधक सुभाष पाण्डेय तथा संयोजक आतिश वर्मा और सौरभ प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बाल रामलीला समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर रामलीला का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page