Connect with us

बलिया

त्योहारों से पहले सिकंदरपुर में पुलिस का सख्त पहरा, 5 वाहन सीज

Published

on

Loading...
Loading...

वाहन चेकिंग अभियान में 10 चालकों का चालान, कागजात और नंबर प्लेट की भी हुई जांच

सिकंदरपुर, बलिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार शाम स्थानीय बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह और चौकी प्रभारी राजकेशर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ट्रिपल सवारी पर कार्रवाई, पांच वाहन सीज

अभियान के दौरान ट्रिपल सवारी करते पाए गए 10 वाहन चालकों का चालान किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी।

सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ अपराधों पर नियंत्रण रखना है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि नियमित चेकिंग से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page