Connect with us

गाजीपुर

पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव का आगमन युवाओं के लिए प्रेरणादायी : संगठन

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के सम्मेलन में संगठन की मजबूती, युवाओं को जोड़ने और राष्ट्रहित में कार्य करने पर हुई चर्चा

भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के कार्यक्रम में पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव के आगमन को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी अवसर बताया। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन से युवाओं को अनुशासन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

कार्यक्रम का संचालन भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित भानु मिश्रा (हर्ष भैया) ने किया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और शिक्षा, समाजसेवा तथा राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

अतिथियों के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में गाजीपुर जिलाध्यक्ष मयंक कुमार चौबे (अंकित) ने अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित भानु मिश्रा (हर्ष भैया), गाजीपुर जिलाध्यक्ष मयंक कुमार चौबे (अंकित), कोषाध्यक्ष जय कसौधन, चंद्रमणि सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page