Connect with us

वाराणसी

ट्रेन में बीमार पांच माह के बच्चे को आरपीएफ जवान ने पहुंचाया अस्पताल

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया जिला अस्पताल में जांच के बाद वाराणसी रेफर, माता-पिता बच्चे को लेकर रवाना

वाराणसी। ट्रेन में यात्रा के दौरान पांच माह के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे उसके माता-पिता के साथ जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद माता-पिता अपनी इच्छा से बच्चे को लेकर वाराणसी रवाना हो गए।

आरपीएफ के अनुसार, 13 अक्टूबर को मुख्य टिकट निरीक्षक बलिया ने सूचना दी कि गाड़ी संख्या 20505 के कोच बी-2 की बर्थ संख्या 11 पर अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहे पांच माह के बच्चे को इलाज के लिए ट्रेन से उतारा गया है। बच्चे के माता-पिता दरभंगा से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए बलिया में फार्मासिस्ट ने उसे आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया था।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे जवान

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ के हेड कांस्टेबल राम नवल पटेल ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को उसके माता-पिता के साथ जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया और वहां भर्ती कराने में मदद की। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की और बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

इसके बाद बच्चे के माता-पिता अपनी इच्छा से उसे लेकर वाराणसी रवाना हो गए। आरपीएफ जवान की तत्परता से बीमार बच्चे को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page