Connect with us

भदोही

कराटे चैंपियनशिप में गुरुकुलम की छात्राओं ने लहराया परचम, हासिल किया द्वितीय स्थान

Published

on

Loading...
Loading...

दो छात्राओं ने जीता गोल्ड, नौ को सिल्वर और सात को मिला कांस्य पदक

गोपीगंज (भदोही)। वाराणसी के ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में आयोजित आलोक तिवारी मेमोरियल कप-2026 एवं 11वीं ऑल यूपी ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में गुरुकुलम शिक्षण संस्थान, गोपीगंज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में संस्थान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

चैंपियनशिप में संस्थान की कुल 18 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें काश्वी मौर्या और यशी पांडेय ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, वैष्णवी पाठक, अनन्या पांडेय, असफिया बानो, आंचल यादव, शैलिजा तिवारी, मान्या सिंह, शगुन सिंह, मान्शी पांडेय और सिया पांडेय ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा प्रज्ञा पाठक, वैष्णवी पांडेय, अविका यादव, सोनाक्षी चौबे, आराध्या पाठक, दृष्टि मिश्रा और सौम्या मौर्या ने कांस्य पदक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।

छात्राओं की इस सफलता पर संस्थान के प्रबंधक रोहित सिंह, सह-प्रबंधक प्रियांशी सिंह, प्रधानाचार्य देश रतन और कोऑर्डिनेटर अमरेंद्र कर्ण ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Advertisement

टीम के कोच विनय कुमार बिंद ने कहा कि छात्राओं की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर संस्थान और जनपद का नाम रोशन करती रहेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page