Connect with us

बलिया

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा अधिवक्ता सभा, संगठन मजबूत करने पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया (जयदेश)। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को सपा अधिवक्ता सभा की बैठक जिलाध्यक्ष अफजल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

Loading...

इस दौरान नए अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की आवश्यकता बताई।

बैठक का संचालन अशोक कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर अवधेश कुमार तिवारी, तेज प्रताप यादव, सुधीर कुमार सिंह, हरदयाल सिंह यादव, गिरिजा यादव, अभिषेक चौरसिया सहित कई अधिवक्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page