Connect with us

वाराणसी

कमलापति त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

पौत्र राजेशपति त्रिपाठी ने कहा- वर्तमान परिस्थितियों में उनके विचार और चिंतन बेहद प्रासंगिक

वाराणसी, 8 अक्टूबर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, संसदविद, संपादक एवं साहित्यकार तथा संविधान सभा के सदस्य रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दशकों से चली आ रही परंपरा के तहत मुख्य कार्यक्रम प्रयागराज के मानस भवन, हंडिया में अपराह्न दो बजे आयोजित किया गया।

इससे पूर्व दोपहर 12 बजे वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर पंडित कमलापति त्रिपाठी के पौत्र एवं पूर्व एमएलसी पं. राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक ही नहीं, सामाजिक क्षेत्र के मूल्य और मान्यताएं भी तेजी से कमजोर हो रही हैं। ऐसे समय में पंडित कमलापति त्रिपाठी के विचार और चिंतन और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर लोकतंत्र, संविधान और देश की महान ऐतिहासिक परंपराओं की रक्षा की जा सकती है। साथ ही समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर आपसी सौहार्द कायम किया जा सकता है।

Advertisement

पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रजानाथ शर्मा, प्रोफेसर सतीश राय, आनंद मिश्रा, विजय कृष्ण अनु, देवेंद्र सिंह, वैभव त्रिपाठी, रवि पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page