Connect with us

गाजीपुर

पूर्व प्रधान के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों में मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के पलिवार गांव में बुधवार को ग्राम सभा के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राम के मकान पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाए जाने से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मकान गिराए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राम का वर्तमान प्रधान बलवंत के साथ किसी विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। इसी बीच प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और मकान को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ध्वस्तीकरण से पहले उन्हें प्रशासन की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। उनका कहना है कि यदि मकान या जमीन को लेकर कोई विवाद था तो पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच और कार्रवाई होनी चाहिए थी।

बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राम वर्तमान में जेल में बंद हैं। परिजनों का कहना है कि परिवार का मुखिया पहले से जेल में है और अब मकान गिराए जाने के बाद महिलाओं और छोटे बच्चों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय की गुहार लगाई है।

खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की आधिकारिक वजह और कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी। ऐसे में मकान किस आधार पर गिराया गया, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page