गाजीपुर
नगसर हाल्ट पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नगसर हाल्ट गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगसर हाल्ट पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर उनके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, फौजदारी मुकदमा संख्या 2359/24 में धारा 147, 504, 506 और 452 भादवि के तहत न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। इसी मामले में वांछित सोनू खान पुत्र स्वर्गीय अलीशेर खान, निवासी ग्राम नगसर नेवाजू राय और विनोद गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता पुत्र स्वर्गीय गोविन्द, निवासी ग्राम नगसर नेवाजू राय, थाना नगसर हाल्ट को गिरफ्तार किया गया।
विनोद गुप्ता का स्थायी पता भरूहिया, थाना चांद, जिला भभुआ कैमूर बताया गया है। दोनों वारंटी अभियुक्तों को माननीय सिविल जज (जूनियर डिवीजन), एफटीसी-2 गाजीपुर न्यायालय से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर शामिल रहे।
