गाजीपुर
नोनहरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोनहरा/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ गाजीपुर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए सिन्धू पाल उर्फ सुरेंद्र पुत्र काशी पाल (65), निवासी रानीपुर, और गुप्तेश्वर पुत्र बंधु (57), निवासी रानीपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 726/2015 में धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
इसके अलावा पुलिस ने अबरार पुत्र जैनुल (61), निवासी रसूलपुर हबीबुल्ला को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 1136/2012 में धारा 352, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद गाजीपुर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक गामा लाल सहित थाना नोनहरा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
