Connect with us

गाजीपुर

मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

Published

on

Loading...
Loading...

शादियाबाद पुलिस ने जबरापार गांव से की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस ने मारपीट एवं अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक त्रिभुवन नरायन तिवारी मय हमराह पुलिस टीम के साथ अभियान के तहत क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान थाना शादियाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 231/2026 से संबंधित आरोपी बृजेश यादव पुत्र स्व. शिव पूजन यादव निवासी ग्राम जबरापार, थाना शादियाबाद, गाजीपुर के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

मामला धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) बीएनएस से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश यादव के विरुद्ध इसी मुकदमे का आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी और बाल अपचारी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन नरायन तिवारी मय हमराह, थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page