Connect with us

वाराणसी

आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट व पोर्टल का शुभारंभ, वाराणसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

वाराणसी, 2 सितंबर। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम से संबंधित कार्यक्रम बुधवार को आयुक्त सभागार ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ स्थित लोक भवन प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आउटसोर्स कर्मियों को दिखाया गया।

मुख्य कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण तथा वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के हित में बढ़ा हुआ पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआईसी, बीमा, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, सेवा संरक्षण, प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार के अवसरों से जुड़ी विभिन्न पहलों की घोषणा की गई।

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। इस अवसर पर पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों के माध्यम से कर्मियों के शोषण को रोकते हुए उन्हें पूरा मानदेय और नियमानुसार अन्य लाभ सुनिश्चित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा और कर्मियों के हितों से जुड़े प्रावधान मजबूत होने से बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त, पवन कुमार सिंह, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह, जिला लेबर कमिश्नर, सहायक लेबर कमिश्नर, उप निदेशक सूचना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सैकड़ों आउटसोर्स कर्मी मौजूद रहे। नगर निगम और वाराणसी विकास प्राधिकरण के कर्मियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में पांच नगर निगम कर्मियों को किट, तीन लाभार्थियों को डेमो चेक तथा चार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने इसे आउटसोर्स कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा, पारदर्शिता, सम्मानजनक पारिश्रमिक और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page