Connect with us

गाजीपुर

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील

बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखने की सलाह, नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने की हिदायत; प्रशासन ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर

गाजीपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से कहा है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने लोगों से संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकलकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बाढ़ के पानी में जाने या नहाने से रोकें। लोगों से केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।

नदी किनारे सेल्फी और तैराकी से बचें

प्रशासन ने लोगों को तेजी से बह रहे पानी के पास जाकर सेल्फी लेने और तैरने का प्रयास करने से भी मना किया है। जिलाधिकारी ने नाव से आवागमन करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाया जाए और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में नाव का संचालन न किया जाए।

Advertisement

प्रशासन की ओर से किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सहायता के लिए विभिन्न नियंत्रण कक्षों के नंबर जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से जरूरत पड़ने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है।

पुलिस कंट्रोल रूम: 112
जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 0548-2224041
तहसील सदर: 0548-2221334
तहसील सैदपुर: 05495-222050
तहसील जमानियां: 05497-252074
तहसील जखनियां: 9454417089, 8739057296
तहसील मुहम्मदाबाद: 05493-242006
तहसील कासिमाबाद: 05493-252015
तहसील सेवराई: 05497-297597

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने, अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page