Connect with us

गोरखपुर

सीएम योगी से मिले खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री ने सहयोग का दिया भरोसा

विधायक बोले- खलीलाबाद के विकास कार्यों को पूरी गति से आगे बढ़ाना संकल्प

लखनऊ/संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान खलीलाबाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विभिन्न प्रस्तावों और समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री के समक्ष रखे विकास प्रस्ताव

विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और समस्याओं को रखा। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने विकास प्रस्तावों और क्षेत्रीय समस्याओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।

विकास को लेकर विधायक ने जताया संकल्प

मुलाकात के बाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और सहयोग खलीलाबाद के विकास संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “आश्वासन अब अतीत का शब्द है, आज विकास का युग है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास सीधे धरातल पर उतर रहा है।”

Advertisement

विधायक ने कहा कि खलीलाबाद में चल रहे विकास कार्यों को पूरी गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद के प्रत्येक विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाना उनका संकल्प और वचन है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page