Connect with us

गोरखपुर

बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

3.10 करोड़ की लागत से तैयार मंडपम में विवाह सहित सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, अंत्योदय कार्डधारकों को 11 हजार में मिलेगी बुकिंग

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा करीब 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मंडपम का उद्देश्य जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधाएं किफायती दर पर उपलब्ध कराना है।

अंत्योदय कार्डधारकों को 11 हजार, सामान्य लोगों के लिए 21 हजार रुपये बुकिंग

कल्याण मंडपम की बुकिंग GDA की ओर से की जाएगी। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए बुकिंग शुल्क 11 हजार रुपये, जबकि सामान्य लोगों के लिए 21 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे मैरिज लॉन और निजी भवनों की तुलना में कम खर्च में कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी।

130.73 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

कल्याण मंडपम के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को कुल 130.73 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें GDA की 30 और नगर निगम की 140 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

कल्याण मंडपम परिसर में शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 47.15 करोड़ रुपये की 109 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 69.99 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इसके अलावा GDA की ओर से कल्याण मंडपम सहित 10.84 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2.75 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

2593 वर्गमीटर में बना दो मंजिला कल्याण मंडपम

महानगर के वार्ड नंबर 80 राप्तीनगर अंतर्गत बशारतपुर में कल्याण मंडपम का निर्माण 2593 वर्गमीटर भूमि पर कराया गया है। करीब 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भवन आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित है।

दो मंजिला भवन के भूतल पर 225 लोगों की क्षमता वाला हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम तथा महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं।

वहीं प्रथम तल पर एक अन्य हॉल के साथ अटैच्ड टॉयलेट और ड्रेसिंग रूम सहित छह कमरों की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

पार्किंग, फव्वारा और लॉन की भी व्यवस्था

GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार कल्याण मंडपम परिसर को आकर्षक बनाने के लिए मुख्य भवन के सामने फव्वारा बनाया गया है। कार्यक्रमों में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए परिसर के भीतर इंटरलॉकिंग टाइल्स से पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

परिसर में लॉन विकसित करने के साथ फूल-पौधे लगाकर हरियाली और सुंदरता का भी ध्यान रखा गया है।

जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

कल्याण मंडपम के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों को सुविधा उपलब्ध कराना है, जो महंगे निजी मैरिज लॉन या बैंक्वेट हॉल का खर्च वहन नहीं कर सकते। यहां कम दर पर विवाह, तिलक, मुंडन और अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

सड़क, नाली और पार्कों के विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की गई परियोजनाओं में शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इनमें सड़क और नाली निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवर तथा जलभराव से राहत दिलाने वाली परियोजनाएं प्रमुख हैं।

41 सड़कों और नालियों के निर्माण पर 11.92 करोड़

शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाओं में 11.92 करोड़ रुपये की लागत से 41 सड़कों और नालियों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 7.60 करोड़ रुपये से 47 पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।

Advertisement

नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में कर्मचारियों के लिए 5.07 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है।

जलभराव और पेयजल की समस्या दूर करने पर जोर

शहर की प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए 5.57 करोड़ रुपये की लागत से सात कार्य कराए जाएंगे। वहीं पेयजल आपूर्ति और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 16.99 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं को भी शामिल किया गया है।

इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर में सड़क, जलनिकासी, पेयजल, प्रकाश और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page