Connect with us

वाराणसी

गुड़ मंडी में जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने दबोचा, 5010 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराध और जुआ जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने विशेश्वरगंज स्थित गुड़ मंडी में कार्रवाई की। पुलिस ने यहां जुआ खेल रहे सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 5010 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अगस्त को विशेश्वरगंज स्थित गुड़ मंडी में छापेमारी की।

पुलिस टीम ने कूड़ा खाने के पीछे जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से जुए में लगाए गए 2000 रुपये मालफड़ और जामा तलाशी के दौरान 3010 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आनन्द यादव निवासी हरतीरथ, अजय शर्मा निवासी कतुआपुरा, राज कनौजिया उर्फ राजकुमार निवासी हनुमान फाटक, गौरव यादव निवासी कज्जाकपुरा, सन्दीप यादव निवासी गोविन्द जी नायक लेन, हिमांशु यादव निवासी कांशीराम आवास इंद्रपुर और बिसनु यादव निवासी नवापुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0-212/2026, धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार, हेड कांस्टेबल सन्तोष राय, कांस्टेबल अरुण कुमार व्यास, रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार, रिजर्व कांस्टेबल महेन्द्र यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार और रिजर्व कांस्टेबल पुष्पराज यादव शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page