Connect with us

वाराणसी

संत अतुलानंद की छात्राओं ने कबड्डी में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल में करेंगी प्रतिभाग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सीबीएसई ईस्ट जोन (क्लस्टर-V) कबड्डी प्रतियोगिता में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की अंडर-19 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने आगामी अक्टूबर माह में हरिद्वार में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के सचिव राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक आयुष्मान सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित करने के साथ चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी इसी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

कोच अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंडर-19 टीम में दिव्या गौतम, अन्वेषा सिंह, मान्या सिंह, नव्या सिंह, कृष्णा सिंह, श्रीशा सम्राट, सृष्टि मेहता, तेजस, सिद्धि जायसवाल और गार्गी सिंह शामिल हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page