Connect with us

गाजीपुर

सोनाड़ी में आबादी की जमीन पर कब्जे और गोबर फेंकने का मामला, एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

10 फीट क्षेत्र में गोबर फेंकने से गंदगी का आरोप, मंदिर के पास बीमारी फैलने की जताई गई आशंका

भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम सभा सोनाड़ी में आबादी की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और गोबर रखकर गंदगी फैलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। गांव निवासी रोशन मिश्रा की शिकायत के बाद उपजिला मजिस्ट्रेट मुहम्मदाबाद के न्यायालय द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152/133 के तहत आदेश पारित किया गया।

आबादी की भूमि को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद

मामला ग्राम सोनाड़ी में आबादी श्रेणी की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़ा बताया गया है। प्रथम पक्ष प्रभुनाथ राय पुत्र विजयनारायण राय और द्वितीय पक्ष विजयनारायण राय के बीच भूमि पर अतिक्रमण को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की गई।

मंदिर के पास गोबर के ढेर से बीमारी फैलने की आशंका

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आबादी की भूमि पर करीब 10 फीट क्षेत्र में लगातार गोबर रखा और फेंका जा रहा था। इसी स्थान के समीप मंदिर भी स्थित है। गोबर और गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका जताई गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। मामले को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई थी।

एसडीएम ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

उपजिला मजिस्ट्रेट मुहम्मदाबाद ने थानाध्यक्ष भांवरकोल को निर्देशित किया कि मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अवैध कब्जे और गोबर को हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। न्यायालय द्वारा 10 दिसंबर 2025 को पारित अंतिम आदेश के तहत संबंधित पक्ष को अतिक्रमण हटाने अथवा अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे।

Advertisement

राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में हटवाया गया गोबर

एसडीएम के आदेश के अनुपालन में राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल वकील बिंद, संतोष राय, रविकांत सिंह तथा थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई और मौके पर रखा गया गोबर हटवा दिया गया। प्रशासन ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई पूरी कराई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page