Connect with us

गोरखपुर

1 सितंबर को होगा दादी जी का भव्य वार्षिक उत्सव, 113 दादी सखियों के साथ निकलेगी कलश यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। श्री राणी सती दादी महिला मंगल समिति, गोरखपुर द्वारा 23वां एक दिवसीय वार्षिक उत्सव आगामी 1 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। कार्यक्रम की जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से समिति की साधना लिलारियां, शारदा चांदवासिया और उमा पोद्दार ने दी।

सुबह 6:30 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे ग्रीन वैली अपार्टमेंट, लच्छीपुर से होगी। यहां से 113 दादी सखियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो दादी मंदिर तक पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद दादी जी का कीर्तन, भजन और आरती का आयोजन किया जाएगा।

गोकुल अतिथि भवन में होगा मंगलपाठ

इसके बाद दोपहर 1 बजे से गोकुल अतिथि भवन में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दादी जी की ज्योत प्रज्वलित होने के बाद गणेश वंदना एवं मंत्रोच्चारण के साथ मंगलपाठ किया जाएगा। इस दौरान मुंबई से आमंत्रित कलाकार कुंदन मिश्रा मंगलपाठ एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।

फूलों का श्रृंगार और छप्पन भोग होंगे मुख्य आकर्षण

वार्षिक उत्सव के दौरान भव्य दरबार, फूलों का श्रृंगार, दादी जी की हल्दी, मेहंदी, गजरा, चुनरी और छप्पन भोग उत्सव मुख्य आकर्षण होंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर दादी भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।

महाआरती और महाप्रसाद के साथ होगा समापन

आयोजकों के अनुसार मंगलपाठ के पश्चात दादी जी की महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण होगा और इसी के साथ 23वें वार्षिक उत्सव का समापन किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page