गाजीपुर
भाजपा सदर पश्चिमी मंडल की बैठक में तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तय
11 अगस्त को शहीद पतिराम पाल की प्रतिमा से निकलेगी यात्रा
मन की बात, विभाजन विभीषिका और हर घर तिरंगा अभियान पर भी हुई चर्चा
गाजीपुर। भाजपा सदर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन में मंडल अध्यक्ष काशी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और तिरंगा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
11 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल की तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को पूर्वाह्न शहीद पतिराम पाल की प्रतिमा स्थल डिलिया से निकाली जाएगी। यात्रा डिलिया से तलवल मोड़, महराजगंज, अतरौली और तुलसीपुर होते हुए सैनिक चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा
बैठक में ‘मन की बात’, विभाजन की विभीषिका स्मृति कार्यक्रम और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान समेत संगठन के अन्य आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की तैयारियों और जनभागीदारी बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, शशांक राय, मंडल प्रभारी संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, संजय बिंद, जितेंद्र पांडेय और भैया लाल तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री उदय प्रताप सिंह ‘मन्नू’ ने किया।
