Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिला ओलंपिक संघ के स्वर्ण जयंती वर्ष पर चमके मिर्जापुर के खिलाड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मिर्जापुर, 9 अगस्त। जिला ओलंपिक संघ के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को जिला सहकारी बैंक, कचहरी परिसर स्थित सभागार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल रहे। उन्होंने वर्ष 2026 में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिर्जापुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

खेल अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव : आशीष पटेल

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि खेल अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव है। मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

समारोह में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, पावरलिफ्टिंग, तैराकी और योगासन समेत विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स में सचिन कुमार, विनय कुमार और विकास कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए सम्मान मिला। वॉलीबॉल में कुसुम कुमारी, संध्या सिंह और अपराजिता ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

कबड्डी में रागिनी के प्रदर्शन की सराहना की गई। पावरलिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल को जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। तैराकी में ज्योति यादव को रजत पदक तथा नीतेश निषाद को स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। योगासन में अश्वनी कुमार पांडेय और ज्वाला प्रसाद यादव के वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रदर्शन को भी सराहा गया।

Advertisement

खेल संघों के पदाधिकारी रहे मौजूद

समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह पटेल, उपाध्यक्ष कृपा शंकर मिश्रा, विजय वर्मा, एथलेटिक्स संघ के सचिव राकेश त्रिपाठी, कबड्डी संघ के सचिव हुबलाल, ताइक्वांडो संघ के सचिव रामू सोनकर, जूडो संघ के सचिव अश्वनी पांडेय, योगासन संघ से योगी ज्वाला, टेबल टेनिस एवं बास्केटबॉल संघ के सचिव संतोष यादव, हॉकी एवं कुश्ती संघ से अनवर, खो-खो संघ से विनोद, फुटबॉल संघ से रवि शर्मा, वॉलीबॉल से रविंद्र सिंह, एथलेटिक्स से नीरज कुमार, विजय सिंह, अवधेश सिंह तथा कोच पंचदेव सिंह सहित खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार, संयुक्त सचिव एवं मिर्जापुर ओलंपिक संघ व वॉलीबॉल संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला खेल अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ‘ग्रीन गुरु’ और राकेश त्रिपाठी ने किया। जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी शामिल हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page