गाजीपुर
भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया गया मनेंद्र द्विवेदी का 50वां जन्मदिन
गाजीपुर (जयदेश )भारतीय लोकवाणी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सैदपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी तथा सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले मनेंद्र द्विवेदी का 50वां जन्मदिन अधिवक्ता विद्या विनोद पाठक के आंगन में भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मित्र मंडली, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ कुमकुम, अक्षत, अगरबत्ती एवं दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ हुआ।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने मनेंद्र द्विवेदी के दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर मनेंद्र द्विवेदी के पिता डॉ. बृजेंद्र द्विवेदी, माता लतिका देवी ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं उनके मौसा अधिवक्ता विद्या विनोद पाठक ने भी परिवार के साथ उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश पांडेय ने किया। समारोह में जयदेश समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा, वरुण कुमार मिश्रा, गिरीश कुमार पांडेय, अनुज मिश्रा, विशाल पांडेय सहित मित्र, शुभचिंतक एवं सहयोगी मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने मनेंद्र द्विवेदी को उनके 50वें जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की सराहना की।
