Connect with us

गाजीपुर

सभासद की शिकायत पर बलुआ घाट पाइपलाइन विस्तार कार्य का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

जल निगम और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने गुणवत्ता परखी, समयबद्ध और मानक अनुरूप निर्माण के दिए निर्देश

जमानिया के बलुआ घाट क्षेत्र में चल रही पेयजल परियोजना की अधिकारियों ने की स्थलीय जांच

जमानिया (गाजीपुर)। नगर के जयदेश नगर स्थित बलुआ घाट के समीप चल रहे पाइपलाइन विस्तार कार्य का रविवार को जल निगम की अवर अभियंता पूजा सिंह और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाइपलाइन विस्तार कार्य के विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अवर अभियंता पूजा सिंह और अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बलुआ घाट क्षेत्र में पाइपलाइन विस्तार का कार्य तेजी से कराया जा रहा है तथा जांच के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

घटिया सामग्री पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि पेयजल परियोजना से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री के उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द निर्बाध पेयजल आपूर्ति का लाभ मिल सके।

Advertisement

सभासद की शिकायत के बाद पहुंची टीम

अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण स्थानीय सभासद द्वारा प्राप्त शिकायत के क्रम में किया गया। शिकायत की वस्तुस्थिति की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page