Connect with us

गाजीपुर

सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल यादव का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर/सादात (गाज़ीपुर )। शिक्षा जगत के लिए अत्यंत दुःखद समाचार है। श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज, सादात (गाज़ीपुर) के सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल यादव का शनिवार, 25 जुलाई 2026 को लगभग दोपहर 3:00 बजे वाराणसी स्थित यमुना सेवा सदन हॉस्पिटल, शिवपुर में 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय रामलाल यादव वर्ष 2021 में श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में उन्होंने अनुशासन, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे अपने सरल, मिलनसार एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के कारण विद्यार्थियों, सहकर्मियों और समाज में अत्यंत सम्मानित एवं लोकप्रिय रहे। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र—ज्ञानप्रकाश यादव (भारतीय सेना में कार्यरत), रवि प्रकाश यादव (बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक), शिवप्रकाश यादव, तथा पुत्री सोनी यादव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।दिवंगत शिक्षक को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विद्यालय के प्रबंधक सभाजीत सिंह यादव, प्रधानाचार्य श्री राजेश सिंह यादव, समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उनके आवास पहुँचे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।स्वर्गीय रामलाल यादव के निधन पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक समर्पित, कर्मनिष्ठ, आदर्श एवं संस्कारवान शिक्षक को खो दिया है। उनका शिक्षकीय योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page