Connect with us

गाजीपुर

छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और 15 हजार रुपये बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

भुड़कुड़ा पुलिस ने मंझरिया क्रासिंग के पास दबोचा, एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छिनैती की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक और एक बाल अपचारी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र के कुडिला पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने जाही गांव निवासी आर्यन यादव पुत्र रमेश यादव से मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा संख्या 146/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़े आरोपी मंझरिया क्रासिंग के पास मौजूद हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर मोनू पुत्र अमरनाथ निवासी अलीपुर मदरा थाना भुड़कुड़ा और एक 16 वर्षीय बाल अपचारी निवासी गौरा खास थाना भुड़कुड़ा को पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनैती का एक रियलमी मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि दोनों के खिलाफ थाना नन्दगंज में भी छिनैती से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

Advertisement

पुलिस टीम में रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. सैफ, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव, हेड कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल राज पटेल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page