Connect with us

गाजीपुर

50 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला बल

Published

on

Loading...
Loading...

जिला क्षय रोग अधिकारी की मौजूदगी में मरीजों का टीबी मुक्त भारत एप पर हुआ पंजीकरण

सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पोषण और जागरूकता पर दिया गया जोर

गाजीपुर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के सहयोग से 50 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर सभी लाभार्थियों के मोबाइल फोन में टीबी मुक्त भारत एप्लिकेशन डाउनलोड कर उनका पंजीकरण भी कराया गया, ताकि मरीजों को उपचार एवं निगरानी संबंधी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

Advertisement

कार्यक्रम में सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड की ओर से हिमांक यादव (एचआर) उपस्थित रहे। वहीं जिला क्षय केंद्र (डीटीसी) गाजीपुर से डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह (डीपीसी), विवेक सिंह, मोहम्मद अलीम, वेंकटेश शर्मा, योगेंद्र कुमार सिंह, सौरभ सिंह एवं शशि सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों के बेहतर पोषण, नियमित उपचार और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page