Connect with us

गाजीपुर

उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी को भावभीनी विदाई, नंदगंज में मिली नई तैनाती

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर कोतवाली में आयोजित विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

मिशन शक्ति अभियान में निभाई अहम भूमिका, प्रभारी निरीक्षक ने की कार्यों की सराहना

सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली में तैनात मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी के नंदगंज थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर स्थानांतरण के अवसर पर कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने श्वेता तिवारी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, जागरूकता और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों का उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायी है।

विदाई समारोह में महिला आरक्षियों सहित कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी श्वेता तिवारी के सहयोगात्मक व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई तैनाती पर सफलता की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page