Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गाजीपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने लोगों को किया जागरूक, शोहदों पर रखी कड़ी नजर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को गाजीपुर पुलिस ने जनपदभर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। पुलिसकर्मियों ने आमजन से महिला सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की।

Advertisement

वहीं, एंटी रोमियो टीम ने भी जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा प्रवृत्ति के लोगों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई, ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

गाजीपुर पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page