Connect with us

गाजीपुर

कंबाइन हार्वेस्टर मैकेनिकों के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रत्येक विकास खंड से एक अभ्यर्थी का होगा चयन, आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा

आईटीआई, कृषि डिप्लोमा, इंजीनियरिंग स्नातक और अनुभवी मैकेनिक कर सकेंगे आवेदन

गाजीपुर। किसानों को कटाई और मड़ाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर की मरम्मत की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा के अधीन संचालित राज्य स्तरीय फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने बताया कि प्रशिक्षण में कंबाइन हार्वेस्टर की मरम्मत, संचालन और रख-रखाव से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी। जनपद के प्रत्येक विकास खंड से एक-एक अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का दो वर्षीय आईटीआई, तीन वर्षीय कृषि डिप्लोमा, इंजीनियरिंग स्नातक अथवा कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा हाईस्कूल उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें कृषि यंत्रों की मरम्मत का कम से कम एक वर्ष का अनुभव हो। आवेदनकर्ता की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Advertisement

योग्य अभ्यर्थी 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, निवास प्रमाण पत्र तथा हाईस्कूल प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उप कृषि निदेशक कार्यालय, गाजीपुर में किसी भी कार्य दिवस पर आवेदन जमा कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों का चयन विभागीय समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page