गाजीपुर
पुलिस के 15 आरक्षी बने उपनिरीक्षक
पुलिस अधीक्षक ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, ईमानदारी और संवेदनशीलता से सेवा करने का दिया संदेश
चयनित पुलिसकर्मियों की मेहनत की सराहना, कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर पुलिस में कार्यरत 15 आरक्षियों का उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद पर चयन होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि सभी चयनित आरक्षियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी को नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इन 15 आरक्षियों का हुआ चयन
उपनिरीक्षक पद पर चयनित आरक्षियों में खुशी पांडेय, कुमारी अभिलाषा आर्या, गुड़िया, आदित्य तिवारी, उग्रसेन कुमार, मोहम्मद कासिम, अमन पांडेय, मुकेश कुमार, यशराज सिंह, अंकित गौतम, सुमित कुमार, अविनाश, श्रीश कुमार यादव, सक्षम मौर्य और अजीत कुमार शामिल हैं।

सम्मान समारोह में अधिकारी रहे मौजूद
सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। चयनित उपनिरीक्षकों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पुलिस विभाग ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
