Connect with us

देवरिया

मेडिकल कॉलेज में सर्वर समस्या से ब्लड सैंपलिंग प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

घंटों इंतजार करते रहे मरीज

सुबह से लगी लंबी कतारें, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी; वैकल्पिक व्यवस्था की उठी मांग

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में शुक्रवार को ब्लड टेस्ट कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीजों के अनुसार सुबह करीब छह बजे से ही ब्लड सैंपल देने के लिए लंबी कतारें लग गई थीं, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते पंजीकरण और सैंपल संग्रह की प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं हो सकी।

मौके पर मौजूद मरीजों का आरोप है कि बार-बार “सर्वर डाउन” होने का हवाला देकर उन्हें प्रतीक्षा करने के लिए कहा जाता रहा। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आए मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई लोगों ने बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उनका ब्लड सैंपल समय पर नहीं लिया जा सका।

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यदि सर्वर में तकनीकी खराबी थी, तो अस्पताल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि जांच के लिए आए लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़ता। उन्होंने व्यवस्था में सुधार तथा तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisement

प्रशासन का पक्ष नहीं आया सामने

समाचार लिखे जाने तक मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। मरीजों का कहना है कि समय पर जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि किसी भी मरीज को अनावश्यक इंतजार और असुविधा का सामना न करना पड़े।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page