Connect with us

भदोही

मिशन शक्ति 5.0: भदोही पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत भदोही पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण और शहरी इलाकों में महिलाओं को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता भी बताई गई। इनमें 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) शामिल हैं।

पुलिस ने महिलाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी देते हुए फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

जागरूकता कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement

भदोही पुलिस ने अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं बिना संकोच निकटतम पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page