Connect with us

मिर्ज़ापुर

विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने विंध्यधाम में किए दर्शन, नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण की तैयारियों की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदईपुर में प्रस्तावित कलेक्ट्रेट भवन को लेकर अधिकारियों संग की विस्तृत बैठक, समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

भूमि, अभिलेख, पहुंच मार्ग और आधारभूत सुविधाओं की प्रगति पर ली जानकारी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व विभाग की विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दर्शन-पूजन के उपरांत विशेष सचिव ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर तथा चंदईपुर में प्रस्तावित नवीन कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवन निर्माण की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता, राजस्व अभिलेखों की स्थिति, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाओं, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं सहित निर्माण कार्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण की प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख एवं औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया कलेक्ट्रेट भवन उपलब्ध कराया जा सके।

Advertisement

बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर की स्थिति तथा चंदईपुर में प्रस्तावित नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। विशेष सचिव ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page