Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मीरजापुर में भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

नटवा तिराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग किया अभिनंदन

संगठन मजबूती और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश

मिर्ज़ापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मीरजापुर आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन और संगठनात्मक बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का नटवा तिराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों और उत्साह से पूरा नटवा तिराहा गूंज उठा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page