Connect with us

भदोही

क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में 12 वर्षीय छात्र की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बैट से सिर पर वार का आरोप, नाबालिग हिरासत में; गांव में मातम

भानीपुर गांव की घटना, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश होगा आरोपी

ज्ञानपुर (भदोही)। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। खेल के दौरान दो नाबालिगों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में 12 वर्षीय छात्र आदित्य गौतम की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव के अंबेडकर मैदान में प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद (बॉल) को लेकर 12 वर्षीय आदित्य गौतम और 14 वर्षीय चंद्रकांत गौतम के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर चंद्रकांत ने क्रिकेट बैट से आदित्य के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन घायल आदित्य को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page