Connect with us

भदोही

जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

झाड़-फूंक के बाद अस्पताल ले गए परिजन, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू

भदोही। चौरी थाना क्षेत्र के धनवतिया गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धनवतिया गांव निवासी प्रतिमा देवी (32), पत्नी नन्हकू, शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रही थीं। देर रात किसी जहरीले जंतु ने उनके गले में काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने प्रारंभ में झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मिशन चिकित्सालय, कछवा (मिर्जापुर) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर चौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page