Connect with us

मिर्ज़ापुर

पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल तीन दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचीं

Published

on

Loading...
Loading...

सारनाथ मंदिर में करेंगी भगवान शिव का दर्शन-पूजन, विकास योजनाओं की कर रहीं समीक्षा

पूर्व डीएम के आगमन को लेकर प्रशासन और आमजन में उत्साह का माहौल

मिर्जापुर। जनपद की पूर्व जिलाधिकारी एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में विशेष सचिव के पद पर तैनात दिव्या मित्तल तीन दिवसीय शासकीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंची हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिव्या मित्तल गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे कछवा क्षेत्र स्थित सारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेंगी और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।

दिव्या मित्तल के मिर्जापुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

Advertisement

पूर्व जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को याद करते हुए बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत और एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। उनके दौरे को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page