Connect with us

आजमगढ़

एडवोकेट अंसार आज़मी फाउंडेशन ने 110 जरूरतमंद बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री

Published

on

Loading...
Loading...

कमरावां में कॉपी, किताबें और स्कूल बैग का निःशुल्क वितरण, शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा

आर्थिक अभाव किसी बच्चे की पढ़ाई में नहीं बनेगा बाधा, फाउंडेशन ने उच्च शिक्षा तक मदद का दिया आश्वासन

आजमगढ़। जनपद के कमरावां गांव में बुधवार को एडवोकेट अंसार आज़मी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से निःशुल्क कॉपी, किताब और स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 110 जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम से बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीर अहमद इस्लाही ने की, जबकि संचालन उबैद अहमद ने किया। फाउंडेशन के संरक्षक जमशेद आलम ने कहा कि संस्था शिक्षा, सामाजिक विकास और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि क्षेत्र का कोई भी छात्र यदि उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक या अन्य किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करता है, तो फाउंडेशन उसकी हरसंभव सहायता करेगा। संस्था का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है।

Advertisement

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं और शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान निसात अहमद, निसार अहमद, मोहम्मद नासिर, राम सुधार सरोज सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page