Connect with us

भदोही

एएसपी शुभम अग्रवाल ने बीट पुलिस के सत्यापन रजिस्टरों की जांच की

Published

on

Loading...
Loading...

नकबजनी व चोरी के अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने और रिकॉर्ड अपडेट करने के दिए निर्देश

भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी थानों से आए बीट आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों के पास उपलब्ध नकबजनी अपराधियों के सत्यापन रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने बीट पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों के शातिर नकबजनी और चोरी के अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों का सत्यापन समय-समय पर किया जाए तथा रजिस्टरों में दर्ज सभी सूचनाओं को अद्यतन रखा जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रभावी बीट पुलिसिंग अपराध नियंत्रण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बीट पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और नियमित सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य जनपद में बीट पुलिसिंग को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है, जिससे अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page