बलिया
महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे महिला राजपुर बाजार से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के पास एक सुनसान स्थान पर गांव के ही पवन कुमार बिंद ने उसे रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके कपड़े फाड़ दिए तथा शोर मचाने पर उसका मुंह दबाकर लात-घूंसों से मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पवन कुमार बिंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
