Connect with us

मिर्ज़ापुर

रक्तदान शिविर में चार लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व पौधा देकर किया सम्मानित

मिर्जापुर | आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को श्री कृष्ण फूड एंड हर्बल के तत्वावधान में श्री मनीष श्रीवास्तव के निर्देशन में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने फीता काटकर किया।

Loading...

शिविर में कुल सात लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से चार लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व डॉ. आकृति सिंह ने सभी इच्छुक रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page