Connect with us

बलिया

मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने का आरोप, महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

उभांव थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार

यौन शोषण के पुराने मुकदमे में समझौते के लिए बुलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र में पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़िता हेना ने उभांव थाने में दोबारा तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले तकबीम उर्फ सोनू समेत तीन लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

पीड़िता के अनुसार, इसी मुकदमे में समझौता करने के लिए उसे बुलाया गया था। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और मुकदमे में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

Advertisement

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को नई तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page